Edited By Urmila,Updated: 09 Oct, 2026 02:31 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री के OSD राजबीर घुम्मन को अभी तक कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है।
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री के OSD राजबीर घुम्मन को अभी तक कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की कार्रवाई को चुनौती देते हुए उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने कोई भी अंतरिम राहत देने से साफ इनकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने आगे की कार्रवाई और निर्देशों के लिए पूरा मामला हाई कोर्ट के माननीय चीफ जस्टिस को भेजने का आदेश दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here