चंडीगढ़ में CM आफिस पर CBI रेड पर बोले मजीठिया- ‘सब फड़े जाणगे’

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Oct, 2026 07:26 PM

majithia on cbi raid at cm s office in chandigarh

चंडीगढ़ में CM कैंप पर CBI की रेड को लेकर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का बयान सामने आया है। मजीठिया ने टवीट जारी कर कहा है कि 'पंजाब सचिवालय में भी CBI ने रेड की है, 50 नंबर कोठी पर छापेमारी और संगरूर के घारचों में भी रेड राजबीर घुम्मण के नजदीकी...

पंजाब डैस्क : चंडीगढ़ में CM कैंप पर CBI की रेड को लेकर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का बयान सामने आया है। मजीठिया ने टवीट जारी कर कहा है कि ''पंजाब सचिवालय में भी CBI ने रेड की है, 50 नंबर कोठी पर छापेमारी और संगरूर के घारचों में भी रेड राजबीर घुम्मण के नजदीकी रिश्तेदार के मोहाली के फेज 11 में भी छापेमारी हुई है! सब पकड़े जाएंगे। मजीठिया ने कहा कि पंजाब पुलिस के यादव ब्रदर ने बेड़ा गर्क कर दिया पंजाब का!

उन्होंने कहा कि CBI की रेड में अब पता चलेगा 4-4 लाख के बूट कहाँ से आ रहे थे, विदेशी दौरे बिजनेस क्लास में कैसे हो रहे थे और महंगे खर्चे कहाँ से आ रहे थे!

मजीठिया ने कहा कि हाई कोर्ट के हुक्म पर यह छापेमारी हुई है! ED ने कई चिट्ठियाँ लिखीं, फिर जाकर हाई कोर्ट को हुक्म सुनाना पड़ा कि किस तरह पंजाब को लूटा गया! अंत में मजीठिया ने लिखा कि गुरु-दोखी 
भगवंत मान का हिसाब शुरू! सब पकड़े जाएंगे।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!