पंजाब में कारोबारी के ED की छापेमारी, करीब 4 घंटे तक घर में की जांच

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Nov, 2026 09:42 PM

ed raids businessman in punjab

देश में करोड़ों रुपए के कथित क्रिप्टो निवेश धोखाधड़ी मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को पठानकोट में बड़ी कार्रवाई की। जम्मू से पहुंची ED की टीम ने शहर के शास्त्री नगर इलाके में रहने वाले सुनील शर्मा के घर पर छापेमारी कर करीब 4 घंटे...

पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): देश में करोड़ों रुपए के कथित क्रिप्टो निवेश धोखाधड़ी मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को पठानकोट में बड़ी कार्रवाई की। जम्मू से पहुंची ED की टीम ने शहर के शास्त्री नगर इलाके में रहने वाले सुनील शर्मा के घर पर छापेमारी कर करीब 4 घंटे तक तलाशी ली। इस दौरान टीम ने घर में मौजूद दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की तथा कुछ अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत अपने कब्जे में लिए।

जानकारी के अनुसार, जम्मू से आई इस टीम में ED के 6 अधिकारी और CRPF के जवानों समेत कुल 13 सदस्य शामिल थे। टीम 3 वाहनों में पठानकोट पहुंची थी। सुनील शर्मा के घर की तलाशी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान पठानकोट में किसी की गिरफ्तारी होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, यह जांच क्रिप्टो स्टाइलो (Crypto Stylo) नामक कंपनी से जुड़े कथित निवेश घोटाले के सिलसिले में की जा रही है। कंपनी के मालिक पर आरोप है कि उसने लोगों को ऑनलाइन निवेश के जरिए पैसे दोगुने करने का लालच देकर बड़ी रकम निवेश करवाई और बाद में उनके साथ धोखाधड़ी की। इस मामले में करोड़ों  रुपए की कथित ठगी होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, ED की ओर से अभी तक इस रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, सुनील शर्मा के कंपनी मालिक के साथ कारोबारी संबंध बताए जा रहे हैं। सुनील शर्मा की जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक फैक्टरी होने की जानकारी भी सामने आई है। बताया जाता है कि दोनों ने मिलकर स्टाइलो टाइल्स (Stylo Tiles) नाम से एक फैक्टरी भी शुरू की थी। इसी कारोबारी साझेदारी के चलते ED ने सुनील शर्मा के घर की तलाशी ली है। हालांकि, इस मामले में सुनील शर्मा की वास्तविक भूमिका को लेकर एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!