खेतों से पाकिस्तानी Drone बरामद, पंजाब पुलिस और BSF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Edited By Kamini,Updated: 28 Nov, 2026 02:28 PM

pakistani drone recovered from fields

पुलिस डिस्ट्रिक्ट बटाला के तहत आने वाले थाना कोटली सूरत मल्ही की पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब बॉर्डर एरिया में पंजाब पुलिस द्वारा लगाए गए एंटी-ड्रोन डिवाइस की मदद से खेतों में गिरे पाकिस्तानी ड्रोन को बरामद कर लिया गया।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): पुलिस डिस्ट्रिक्ट बटाला के तहत आने वाले थाना कोटली सूरत मल्ही की पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब बॉर्डर एरिया में पंजाब पुलिस द्वारा लगाए गए एंटी-ड्रोन डिवाइस की मदद से खेतों में गिरे पाकिस्तानी ड्रोन को बरामद कर लिया गया। 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, बॉर्डर एरिया में ड्रोन की मूवमेंट को रोकने और उस पर नजर रखने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा एंटी-ड्रोन डिवाइस लगाए गए हैं। इस डिवाइस से मिले सिग्नल के आधार पर पुलिस ने खेतों में गिरे ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया। इस ऑपरेशन के दौरान DSP डेरा बाबा नानक, थाना कोटली सूरत मल्ही के SHO सतपाल सिंह, ASI हरजीत सिंह, पंजाब पुलिस की एंटी-ड्रोन डिवाइस टीम और BSF के जवान मौजूद थे।

ड्रोन बरामद होने के बाद पंजाब पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और इलाके में ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रोन के जरिए कोई नारकोटिक्स, हथियार या कोई और संदिग्ध सामान तो नहीं भेजा गया था। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!