Edited By Kalash,Updated: 28 Nov, 2026 01:52 PM

सरहदी जिला गुरदासपुर के थाना सदर के अधिन आते गांव हरदोछन्नी के खेतों में ड्रोन एक्टिविटी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सदर गुरदासपुर के अधीन आते गांव हरदोछन्नी से 4 हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्टल बरामद किए गए...
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): सरहदी जिला गुरदासपुर के थाना सदर के अधिन आते गांव हरदोछन्नी के खेतों में ड्रोन एक्टिविटी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सदर गुरदासपुर के अधीन आते गांव हरदोछन्नी से 4 हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्टल 30 बोर, 59 जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाके में ड्रोन की एक्टिविटी का पता चलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिस दौरान उक्त हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) मिलकर इलाके में और सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
फिलहाल पुलिस और BSF की टीमों द्वारा इलाके की बारीकी से जांच की जा रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद हथियार और ग्रेनेड कहां से आए और इन्हें यहां पहुंचाने के पीछे किसका हाथ है। इस बारे में आगे की जांच चल रही है। वहीं इसे लेकर SSP तुषार गुप्ता ने बताया कि गुरदासपुर पुलिस जिले से क्राइम, ड्रग्स और गैर-कानूनी हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here