प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान गए जत्थे से 3 श्रद्धालु लापता, नहीं मिल रहा कोई सुराग

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Nov, 2026 06:04 PM

three pilgrims missing from the group that went to pakistan

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे से तीन लोगों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। तीनों श्रद्धालु पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनके लापता होने की जानकारी उस समय मिली, जब जत्था ननकाना...

पंजाब डैस्क : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे से तीन लोगों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। तीनों श्रद्धालु पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनके लापता होने की जानकारी उस समय मिली, जब जत्था ननकाना साहिब से पंजा साहिब के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, 22 नवंबर को 2,339 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के ननकाना साहिब पहुंचा था। 23 और 24 नवंबर को सभी श्रद्धालु वहां मौजूद थे, लेकिन 25 नवंबर की सुबह रवाना होने से पहले तीन श्रद्धालु अपने स्थान पर नहीं मिले। इसके बाद उनकी तलाश और उनके बारे में जानकारी जुटाने को लेकर चिंता बढ़ गई।

लापता श्रद्धालुओं में जालंधर के फिल्लौर स्थित खोखेवाल गांव के रहने वाले बिक्कर सिंह (पुत्र गुरदास राम) और तरनतारन की गुरु नानक कॉलोनी के विक्रमजीत सिंह (पुत्र कुंदन) और हरप्रीत सिंह, पुत्र कवलजीत सिंह, वासी सुल्तानविंड अमृतसर के नाम सामने आए हैं।  2,339 श्रद्धालुओं के जत्थे से तीन लोगों के लापता होने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जिक्रयोग्य है कि इससे पहले कपूरथला की रहने वाली सरबजीत कौर गायब हुई थी। वह 4 नवंबर 2025 को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थीं। 13 नवंबर को जत्था भारत लौट आया, लेकिन वह वापस नहीं आईं। और उसने पाकिस्तान में निकाह कर लिया था। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!