Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Nov, 2026 09:55 PM

नगर निगम कमिश्नर दमन मान द्वारा जोन सी के तहबाजारी इंस्पेक्टर का चार्ज देख रहे क्लर्क को डयूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई माडल टाऊन इलाके में ट्रैफिक जाम की वजह बन रहे रेहडियों के अवैध कब्जे...
लुधियाना (हितेश) : नगर निगम कमिश्नर दमन मान द्वारा जोन सी के तहबाजारी इंस्पेक्टर का चार्ज देख रहे क्लर्क को डयूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई माडल टाऊन इलाके में ट्रैफिक जाम की वजह बन रहे रेहडियों के अवैध कब्जे न हटाने को लेकर हुई है।
बताया जा रहा है कि एक शिकायत के आधार पर कमिश्नर द्वारा माडल टाऊन इलाके में हुए रेहडियों के अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए थे, हालांकि उक्त तहबाजारी इंस्पेक्टर ने कमिश्नर के आर्डर के मुताबिक रेहडियों को हटा दिया था। लेकिन कुछ देर बाद विधायक की सिफारिश पर रेहडियों को जुर्माना लिए बिना छोड़ दिया गया। जो रेहडियां वापिस पुरानी जगह पर लगना उक्त तहबाजारी इंस्पेक्टर को महंगा पड़ गया। जिसके तहत कमिश्नर ने उसे सस्पेंड कर दिया है और इस संबंधी जारी आर्डर में उक्त मुलाजिम पर डयूटी में लापरवाही बरतने की टिप्पणी की गई है।