पंजाब BJP में स्टेट मोर्चा इंचार्जों की नियुक्तियां, 6 नेताओं को सौपी अहम जिम्मेदारियां

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Nov, 2026 05:11 PM

appointments of state level wing morcha in charges in punjab bjp

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी के 6 नेताओं को राज्य मोर्चों के इंचार्ज नियुक्त किए हैं। इस संबंध में 28 नवंबर को आधिकारिक आदेश जारी किए गए। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

पंजाब डैस्क : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी के 6 नेताओं को राज्य मोर्चों के इंचार्ज नियुक्त किए हैं। इस संबंध में 28 नवंबर को आधिकारिक आदेश जारी किए गए। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

जारी सूची के अनुसार, परमिंदर बराड़ को युवा मोर्चा, अनिल सरीन को महिला मोर्चा, जीवन गर्ग को किसान मोर्चा, रजनीश धीमान को एस.सी. मोर्चा, राजेश बाघा को ओ.बी.सी. मोर्चा और राकेश राठौर को अल्पसंख्यक मोर्चा का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!