मोहाली में एक ही दिन में 2 जगह Firing, हमलावरों ने सैलून और घर को बनाया निशाना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Nov, 2026 08:12 PM

firing incidents at two locations in mohali on the same day

मोहाली में एक ही दिन में फायरिंग की दो घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई। पहली घटना सेक्टर-67 में एक सैलून के बाहर हुई, जहां पर बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। वहीं, दूसरी घटना में फेस-11 स्थित एक घर के बाहर...

मोहाली : मोहाली में एक ही दिन में फायरिंग की दो घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई। पहली घटना सेक्टर-67 में एक सैलून के बाहर हुई, जहां पर बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। वहीं, दूसरी घटना में फेस-11 स्थित एक घर के बाहर फायरिंग की गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों वारदातों को मुंह ढंककर आए हमलावरों ने अंजाम दिया। दोनों घटनाओं की तस्वीरें CCTV कैमरों में कैद हो गई हैं। फुटेज में एक हमलावर भी दिखाई दे रहा है। पुलिस को आशंका है कि दोनों वारदातों को एक ही आरोपियों ने अंजाम दिया है। हालांकि, अभी तक किसी ने भी इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। राहत की बात यह है कि दोनों घटनाओं में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है और दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!