ASI ह/त्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच Encounter, होटल में चली गोलियां

Edited By Kamini,Updated: 20 Nov, 2026 07:17 PM

mohali encounter

मोहाली के जीरकपुर में एक होटल में हत्या मामले के आरोपी और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ।

पंजाब डेस्क: मोहाली के जीरकपुर में एक होटल में हत्या मामले के आरोपी और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पंजाब पुलिस के ASI इकबाल सिंह के मर्डर केस से जुड़ा बताया जा रहा हैं। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने मोहाली के जीरकपुर स्थित एक होटल के फर्स्ट फ्लोर में ये कार्रवाई की।

PunjabKesari

आरोपियों की जानकारी मिलने पर पुलिस होटल पहुंची, जहां वह एक  युवती के साथ ठहरा हुआ था। इस दौरान पुलिस ने उसे  सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस के जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी के लगी, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी की पहचान अमनदीप उर्फ ​​हैप्पी बाहमण के तौर पर बताई जा रही है। इसके बाद आरोपी को डेराबस्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।  

PunjabKesariयहां आपको बता दें कि ASI इकबाल सिंह की 11 अक्टूबर को तरनतारन के नौशेरा पन्नुआं में उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी ड्यूटी पूरी करके घर लौट रहे थे। इकबाल सिंह फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस में पोस्टेड थे और जब वह ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे, तो नौशेरा से लोहका रोड पर पटवारखाना के पास उन पर फायरिंग की गई थी। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!