Edited By Kalash,Updated: 15 Nov, 2026 06:03 PM

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदली का दौर शुरू हो गया है। इस बीच पंजाब कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है।
पंजाब डेस्क : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदली का दौर शुरू हो गया है। इस बीच पंजाब कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। दूसरी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को कांग्रेस में शामिल करने की प्रक्रिया की देखरेख और कोऑर्डिनेशन के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 4-मेंबर कमेटी का गठन किया है।
इसे लेकर लिखित आदेश जारी किए हैं। इस कमेटी में विजय इंदर सिंगला, अरुणा चौधरी, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, हरदेव सिंह लाडी को शामिल किया गया है। आदेशों में साफ किया गया है कि किसी भी बाहरी राजनीतिक नेता को पार्टी में शामिल करने से पहले संबंधित इलाके के सीनियर कांग्रेस नेताओं से सलाह करना जरूरी होगा। संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के प्रधान से भी पूरी चर्चा की जाएगी। शामिल करने की पूरी प्रक्रिया लोकल पार्टी लीडरशिप की राय को ध्यान में रखकर और उनके साथ पूरे कोऑर्डिनेशन से ही आगे बढ़ाई जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here