AAP में बगावत तेज, सोनिया मान के टिकट से नाराज बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा!

Edited By Urmila,Updated: 13 Nov, 2026 10:27 AM

ruckus in aap over ticket distribution

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के अंदर नाराजगी के सुर तेज होने लगे हैं।

पंजाब डेस्क : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के अंदर नाराजगी के सुर तेज होने लगे हैं। राजासांसी में पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जहां पंजाब डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर सुखदीप सिंह छीना ने AAP से इस्तीफा दे दिया है। सिर्फ छीना ही नहीं, बल्कि राजासांसी के संगठन इंचार्ज राजबीर सिंह छीना और एससी विंग के कोऑर्डिनेटर गुरदेव सिंह जोबन झंझोटी ने भी पार्टी से किनारा कर लिया है।

Sukhdeep Singh Chhina

इस नाराजगी की वजह राजासांसी से डॉ. सोनिया मान को उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला बताया जा रहा है। इस्तीफा देने वाले नेताओं ने पार्टी हाईकमान से टिकट पर दोबारा विचार करने की मांग की है।

सुखदीप सिंह छीना का कहना है कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ता मौजूदा फैसलों से खुश नहीं हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर उम्मीदवार नहीं बदला गया तो AAP को और नेताओं के इस्तीफों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, चमकौर साहिब से टिकट कटने के बाद विधायक डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी की नाराजगी भी चर्चा में है। ऐसे में टिकटों का फैसला पंजाब में AAP के लिए नई राजनीतिक चुनौती बनता दिखाई दे रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!