Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Nov, 2026 07:45 PM

पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में एक फैक्टरी के अंदर दर्दनाक हादसा हो गया। जहां काम के दौरान दो क्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं।
मंडी गोबिंदगढ़: पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में एक फैक्टरी के अंदर दर्दनाक हादसा हो गया। जहां काम के दौरान दो क्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, फैक्टरी में मजदूर रोजाना की तरह अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान भारी लोहे का सामान उठाने के लिए इस्तेमाल की जा रही दो क्रेनों में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और दोनों की आपस में टक्कर हो गई। इसकी चपेट में चार मजदूर आ गए, जिसमें से 3 की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 1 मजदूर घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद फैक्टरी में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। बताया जा रहा है कि क्रेनों में तकनीकी खराबी आने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।