कुल्लू दशहरा से लौट रहे पंजाबियों की खाई में गिरी गाड़ी, 4 की मौके पर मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 28 Oct, 2026 01:23 PM

car of punjabis returning from kullu dussehra falls into khai

कुल्लू में विश्व प्रसिद्ध दशहरा उत्सव में शिरकत करने के बाद वापिस लौट रहे रोपड़ के 4 व्यक्तियों के साथ एक दर्दनाक हादसा होने के दुखद खबर सामने आई है।

श्री कीरतपुर साहिब/रोपड़ (चौवेश लटावा): कुल्लू में विश्व प्रसिद्ध दशहरा उत्सव में शिरकत करने के बाद वापिस लौट रहे रोपड़ के 4 व्यक्तियों के साथ एक दर्दनाक हादसा होने के दुखद खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब साउंड (रोपड़) की यह गाड़ी रात का कार्यक्रम खत्म करके कुल्लू-मनाली से वापिस आ रही थी। जैसे ही गाड़ी पंजाब बॉर्डर पर टोल प्लाजा 'गढ़ा मोड़' को पार करके गांव देनी के पास पहुंची तो अचानक संतुलक बिगड़ने के कारण गाड़ी बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। 

मौके पर ही हुई चारों की मौ/त

यह हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी में सवार चारों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव कार्य शुरू किए गए। काफी मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन की मदद से खाई से गाड़ी और मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को एम्बुलेंस से पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari

इलाके में शोक की लहर

बताया जा रहा है कि रोपड़ शहर के रहने वाले ये लोग अपनी गाड़ियों के काफिले के साथ कुल्लू से लौट रहे थे। सुबह-सुबह जैसे ही यह दर्दनाक खबर इलाके में जंगल की आग की तरह फैली, रोपड़ शहर और आस-पास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!