दर्दनाक सड़क हादसा, IAS की कोचिंग ले रहे युवक की दर्दनाक मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 21 Oct, 2026 05:28 PM

road accident

बलाचौर के गांव थोपिया के एक होनहार नौजवान की सड़क हादसे में मौत हो गई।

बलाचौर/पोजेवाल (कटारिया): बलाचौर के गांव थोपिया के एक होनहार नौजवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी मिली है कि तनिश कुमार बजाड़ (25) पुत्र राम कुमार बजाड़ पटियाला से पढ़ाई पूरी करने के बाद चंडीगढ़ में IAS की पढ़ाई और कोचिंग कर रहा था। बीते दिनों वह रात के समय चंडीगढ़ में अपने दोस्तों के साथ एक कमरे में पढ़ाई कर रहा था और रात 10 बजे उसे नींद आने लगी, तो उसने अपने दोस्तों को कहा कि वह साथ की दुकान पर मोटरसाइकिल पर चाय पीकर आता है, उसका पेपर है उसने 1:30 बजे तक पढ़ाई करनी है पर मौत उसका इंतजार कर रही थी। वह अपनी मोटरसाइकिल पर चाय पीने जा रहा था और सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। 

पुलिस और लोगों की मदद से उसे P.G.I. ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया, जिसके बाद उसे मोहाली फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने भी जवाब दे दिया, जिसके बाद उसे नवांशहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ दिनों के इलाज के बाद कल उसकी मौत हो गई। उसका शव पैतृक गांव बलाचौर के पास थोपिया लाया गया। तनिश की मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कल शाम थोपिया गांव में सभी राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं, रिश्तेदारों, दोस्तों, सज्जनों और गांव निवासियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!