Edited By Kamini,Updated: 21 Oct, 2026 05:26 PM

पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए खास खबर सामने आई है।
नवांशहर (त्रिपाठी): पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए खास खबर सामने आई है। दीवाली को देखते हुए, जो लोग पटाखे बेचने के लिए अस्थायी लाइसैंस लेना चाहते हैं, वे 27 अक्टूबर से 1 नवम्बर को शाम 5 बजे तक अपने नजदीकी 'सेवा केन्द्र' पर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदनों को उप-मंडल (सब-डिवीजन) के अनुसार वर्गीकृत किया जाएगा।
उपायुक्त गुलप्रीत सिंह औलख ने बताया कि केवल तय समय सीमा के भीतर प्राप्त आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पटाखे बेचने के अस्थायी लाइसैंस जारी करने के लिए 3 नवम्बर को उपायुक्त कार्यालय में लॉटरी सिस्टम के जरिए ड्रॉ निकाला जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल उन्हीं लोगों को पटाखे बेचने की अनुमति होगी जिन्हें अस्थायी लाइसैंस मिलेगा। आम जनता को केवल अधिकृत विक्रेताओं से और तय जगहों से ही पटाखे खरीदने चाहिए, और बिना अनुमति के पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एक व्यक्ति केवल एक ही आवेदन जमा कर सकता है। एक ही व्यक्ति के कई आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here