Edited By Kamini,Updated: 21 Oct, 2026 07:00 PM

मानसा के नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की जांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क: मानसा के नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की जांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। SHO इंस्पेक्टर के बाद अब DSP और ड्रग इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले परविंदर सिंह झोटा के मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए मानसा के DSP और ड्रग इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। मानसा के SSP ने खुद यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने कहा कि DSP हरजिंदर सिंह गिल और ड्रग इंस्पेक्टर नरेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। यहां आपको बता दें कि परविंदर झोटा का परिवार लगातार ड्रग इंस्पेक्टर, SHO और DSP समेत संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था।
आपको बता दें कि, इस मामले में CBI ने चंडीगढ़ में FIR दर्ज कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, CBI ने परिवार को झोटा के पोस्टमॉर्टम के लिए मना लिया। वहीं पत्नी मनप्रीत कौर धरने में शामिल लोगों से पोस्टमॉर्टम को लेकर राय लेने पहुंचीं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here