गुरदासपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिक्रमजीत सिंह के परिवार से की मुलाकात

Edited By Kamini,Updated: 20 Oct, 2026 01:33 PM

union home minister amit shah arrived in gurdaspur

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब दौरे पर हैं। अपने दौरे की शुरुआत करते हुए वे गुरदासपुर के माड़ी पन्नुआ गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बिक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात की, जिनकी ड्रग्स का विरोध करने पर हत्या कर दी गई थी।

गुरदासपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब दौरे पर हैं। अपने दौरे की शुरुआत करते हुए वे गुरदासपुर के माड़ी पन्नुआ गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बिक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात की, जिनकी ड्रग्स का विरोध करने पर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उन्होंने  बिक्रमजीत सिंह के परिवार से 15 मिनट तक मुलाकत की। मौके पर पर परिवार ने अमित शाह को अपनी मांगे लिखित रूप में सौंपी। मुलाकात के बाद अमित शाह वापस हेलीपैड की ओर रवाना हो गए हैं, जहां से वह अब संगरूर में गुलजार के घर जाएंगे।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक,  गुरदासपुर के बाद अमित शाह का अगला पड़ाव संगरूर होगा। वे संगरूर जिले के दिड़बा विधानसभा क्षेत्र के तूर बंजारा गांव जाएंगे। इसी गांव में गुलजार सिंह ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी, वे वहां गुलजार सिंह के परिवार से मिलकर उनका दुख बांटेंगे।

PunjabKesari

इसके बाद गृह मंत्री मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के घर जाएंगे। झोटा की हत्या ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने पर कर दी गई थी। वहां, एक लोकल पार्क में वे झोटा के पिता, पत्नी और बेटों से मिलेंगे। अमित शाह के दौरे का आखिरी पड़ाव लुधियाना होगा। वह शाम को दरेसी ग्राउंड में शहर के सबसे बड़े दशहरा मेले में शामिल होंगे और रावण का पुतला जलाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!