Edited By Kalash,Updated: 11 Oct, 2026 01:31 PM

गुरदासपुर जिले के गांव अबैलखैर-सैनपुर में गत देर रात एक गुज्जर परिवार द्वारा इकट्ठा करके रखी गई पराली के ढेर को आग लगने के कारण परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर जिले के गांव अबैलखैर-सैनपुर में गत देर रात एक गुज्जर परिवार द्वारा इकट्ठा करके रखी गई पराली के ढेर को आग लगने के कारण परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। पीड़ित परिवार ने बताया कि पराली इकट्ठा करके सुखाने के बाद ढेर लगाया गया था जिसे रात करीब 11 बजे आग लग गई। परिवार ने किसी शरारती तत्व द्वारा जानबूझकर आग लगाने का शक जाहिर करते हुए करीब लाखों के नुकसान की बात कही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित मोहम्मद इकबाल पुत्र मोहम्मद शफी ने बताया कि फसल कटाई के दिनों में उन्होंने कड़ी मेहनत से पराली इकट्ठा करके एक जगह पर जमा की थी। पराली सुखाने के बाद वे उसकी देखभाल कर रहे थे, लेकिन देर रात अचानक आग लग गई, जिससे उनकी मेहनत बर्बाद हो गई। परिवार के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसी बीच पुलिस पार्टी भी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here