Edited By Kamini,Updated: 17 Oct, 2026 05:51 PM

इस घटना की सूचना मिलते ही थाना कलानौर पुलिस को एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।
कलानौर (मनमोहन): जिले में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। आज शनिवार सुबह कलानौर ब्लॉक के अधीन आते कस्बा वडाला बांगर में 2 अज्ञात व्यक्तियों ने पूर्व सरपंच जसबीर सिंह की पत्नी से सोने की बालियां व 25 हजार रुपए लूट लिए और जाते समय महिला को स्टोर में बंद कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना कलानौर पुलिस को एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।
वडाला बांगर निवासी पूर्व सरपंच जसबीर सिंह की पत्नी जसबीर कौर ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह करीब 7 बजे दो व्यक्ति उनके घर आए और कहने लगे कि हमारी ड्यूटी जेल में है और आपके पति जसबीर सिंह जो कि जेल में हैं, उन्होंने सामान मांगा है। आप मुझे दे दीजिए, तो मैंने उन्हें बताया कि मेरे पास कोई फोन नहीं आया है। इस दौरान उन्होंने मुझे चाय पिलाने के लिए कहा। जब मैं किचन में चाय बनाने लगी तो वे किचन में आए और मेरी बालियां उतार लीं और अलमारी से 25,000 रुपए लूट लिए।

महिला ने बताया कि इस दौरान उन्होंने फायर भी की और जान से मारने की धमकी दी और मुझे स्टोर में बंद कर दिया। यही नहीं इस दौरान आरोपी सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए। उन्होंने मांग की है कि पुलिस प्रशासन जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार करे और सख्त कानूनी कार्रवाई करे और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here