Canada-America भेजने का झांसा देकर ठगे लाखों, पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 27 Nov, 2026 11:16 AM

visa fraud in gurdaspur

विदेश भेजने का नाम पर धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): विदेश भेजने का नाम पर धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इसी बीच गुरदासपुर से एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। धारीवाल थाने की पुलिस ने एक पति-पत्नी के खिलाफ एक व्यक्ति को कनाडा और अमेरिका भेजने का झांसा देकर 5 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शिकायतकर्ता रणबीर सिंह है, जो गुरदासनंगल गांव का रहने वाला है, और इस मामले में नामजद आरोपियों की पहचान कंवलजीत सिंह और उसकी पत्नी मनीषा के तौर पर हुई है, जो जापूवाल गांव के रहने वाले हैं।

शिकायतकर्ता की पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक, उक्त पति-पत्नी ने उसकी बेटी को कनाडा या अमेरिका भेजने का वादा किया था। इस बहाने उन्होंने शिकायतकर्ता से 5 लाख 50 हजार रुपये ले लिए, लेकिन विदेश भेजने के बहाने उसके साथ कथित तौर पर ठगी की गई। इस मामले की जांच डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, फोरेंसिक एंड होमिसाइड गुरदासपुर ने की। जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ 26 नवंबर 2026 को धारीवाल थाने में धारा 420 और 120-बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!