Edited By Vatika,Updated: 26 Nov, 2026 04:04 PM

गुरदासपुर के जेएस टेंट हाउस में अचानक लगी आग, डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर स्थित जेएस टेंट हाउस में अचानक आग लगने से दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, दुकान में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।