Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Nov, 2026 09:54 PM

शहर में फायरिंग की एक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सराभा नगर फिरोजपुर रोड पर नहर के पास वेरका प्लांट के नजदीक अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति पर गोलियां चला दी। घटना में शरद मगू नामक युवक घायल हो गया। गोली उसके पेट में लगी है।
लुधियाना: शहर में फायरिंग की एक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सराभा नगर फिरोजपुर रोड पर नहर के पास वेरका प्लांट के नजदीक अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति पर गोलियां चला दी। घटना में शरद मगू नामक युवक घायल हो गया। गोली उसके पेट में लगी है, जिसे इलाज के लिए डी.एम.सी. अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जानकारी अनुसार फिरोजपुर रोड वेरका नहर के बाहर गाड़ी पर गोलियां बरसाई गई हैं, जिसमें शरद मगू बुरी तरह से जख्मी हुआ है। हमलावर 5 बताए जा रहे हैं, जोकि फायरिंग के बाद फरार हो गए हैं।
घटना के बाद घायल को तुरंत उपचार के लिए डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। गोली चलाने के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
