लुधियाना के खाली प्लॉट में मिट्टी के नीचे मिला गोला-बारूद, JCB से खुदाई करते ही मचा हड़कंप

Edited By Vatika,Updated: 27 Nov, 2026 09:37 AM

ammunition discovered buried underground in a vacant plot in ludhiana

महानगर के औद्योगिक एवं घनी आबादी वाले इलाके गांव ग्यासपुरा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खाली प्लॉट की

लुधियाना (राज): महानगर के औद्योगिक एवं घनी आबादी वाले इलाके गांव ग्यासपुरा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खाली प्लॉट की साफ-सफाई के दौरान मिट्टी के नीचे से चला हुआ और अनचला (जिंदा) गोला-बारूद बरामद हुआ। यह विस्फोटक सामग्री उस समय सामने आई जब प्लॉट मालिक जे.सी.बी. मशीन की मदद से जमीन समतल व साफ करवा रहे थे। प्लॉट मालिक सुनील दत्त जैन के बयानों के आधार पर थाना साहनेवाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विस्फोटक सामग्री रखने की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए गए बयानों में शिकायतकर्ता सुनील दत्त जैन ने बताया कि उनका गांव ग्यासपुरा, लुधियाना में प्लॉट नंबर 261 (रकबा करीब 3100 वर्ग गज) खाली पड़ा हुआ है। बीती 26 नवंबर को वह अपने इस खाली प्लॉट की जे.सी.बी. मशीन के जरिए साफ-सफाई करवा रहे थे। खुदाई व सफाई के दौरान जब मशीन प्लॉट की उत्तरी दिशा के कोने के पास पहुंची, तो वहां से चला हुआ और अनचला गोला-बारूद बरामद हुआ।

प्लॉट में गोला-बारूद मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। शिकायतकर्ता सुनील दत्त जैन ने पुलिस के समक्ष आशंका जताई है कि यह गोला-बारूद किसी अज्ञात  व्यक्ति या व्यक्तियों द्वारा जानबूझकर उनके खाली प्लॉट में लाकर रखा या छिपाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके का मुआयना कर बरामद गोला-बारूद को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस बात की बारीकी से जांच की जा रही है कि यह गोला-बारूद किस प्रकार का है, कितना पुराना है और इसे किस मकसद से यहां लाकर छिपाया गया था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!