पंजाब के मोहाली में Firing, फॉर्च्यूनर सवार परिवार पर हमलावरों ने बरसाई गोलियां

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Nov, 2026 10:01 PM

firing in mohali punjab

मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार शाम उस समय दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गाड़ी में चंडीगढ़ का एक परिवार सवार था, जिसमें तीन लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी और...

मोहाली : मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार शाम उस समय दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गाड़ी में चंडीगढ़ का एक परिवार सवार था, जिसमें तीन लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी और तीनों सुरक्षित बच गए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जीरकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
 
थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह के मुताबिक, फॉर्च्यूनर में सवार तीनों लोग चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। फायरिंग के बाद वे अपनी गाड़ी लेकर मोहाली की तरफ चले गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गाड़ी में सवार परिवार का किसी दूसरे पक्ष के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस को आशंका है कि इसी रंजिश के चलते फायरिंग की गई हो सकती है। पुलिस हमलावरों की पहचान में जुट गई है तथा फायरिंग के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!