पंजाबियों को एक और झटका, महंगा हुआ Verka Milk, जानें नई कीमतें

Edited By Kamini,Updated: 12 Nov, 2026 08:02 PM

verka milk prices increased

पंजाब में दूध उपभोक्ताओं को अब महंगाई का एक और झटका लगने वाला है। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब राज्य के प्रमुख डेयरी ब्रांड वेरका ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में दूध उपभोक्ताओं को अब महंगाई का एक और झटका लगने वाला है। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब राज्य के प्रमुख डेयरी ब्रांड वेरका ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। वेरका के नए रेट 13 नवंबर 2026 की सुबह से लागू होंगे। कंपनी ने अलग-अलग श्रेणियों के दूध के दामों में 1 से 8 रुपए तक की वृद्धि की है।

लुधियाना डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, वेरका के फुल क्रीम, स्टैंडर्ड और डबल टोंड दूध के पैकेट अब पहले के मुकाबले महंगे मिलेंगे। इससे पहले अमूल और मदर डेयरी भी 12 नवंबर से दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर चुके हैं।

पुराने रेट छपे पैकेट पर भी देने होंगे नए दाम

वेरका प्रबंधन के मुताबिक, कंपनी के पास पुरानी पैकेजिंग फिल्म का स्टॉक मौजूद है। ऐसे में जब तक यह स्टॉक खत्म नहीं होता, तब तक दूध के पैकेटों पर पुराने रेट ही छपे रहेंगे। हालांकि, ग्राहकों को दूध खरीदते समय भुगतान नई रेट लिस्ट के अनुसार ही करना होगा। इस संबंध में ग्राहकों को कीमतों को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए सभी डीलरों और डिस्ट्रीब्यूटरों को दुकानों पर नई रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!