मानसा के दलजीत के शव को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, इस जगह होगा अंतिम संस्कार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Nov, 2026 07:15 PM

high court issues major order regarding daljit s body

दलजीत सिंह की मौत के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। परिवार की ओर से शव सौंपने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस पर हुई सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने दलजीत के शव का दोबारा पोस्टमार्टम PGI चंडीगढ़ में करवाने के निर्देश दिए हैं।

चंडीगढ़/मानसा: दलजीत सिंह की मौत के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। परिवार की ओर से शव सौंपने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस पर हुई सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने दलजीत के शव का दोबारा पोस्टमार्टम PGI चंडीगढ़ में करवाने के निर्देश दिए हैं। अब कल दलजीत का पोस्टमार्टम होगा, जबकि परसों इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। खास बात यह है कि इससे पहले AIIMS बठिंडा में दलजीत के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। अब PGI चंडीगढ़ में दूसरा पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। शव 15 घंटे के भीतर PGI प्रशासन को सौंपने को कहा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट 4 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे कोर्ट के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

सेक्टर-25 में होगा अंतिम संस्कार

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार, दलजीत का अंतिम संस्कार चंडीगढ़ के सेक्टर-25 में किया जाएगा। इसमें परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।

दरअसल, मानसा में पुलिस ने दलजीत के शव को अपने कब्जे में ले लिया था। सरकार की ओर से अदालत में दलील दी गई कि यदि शव का अंतिम संस्कार मानसा में किया जाता है तो वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अदालत ने चंडीगढ़ में अंतिम संस्कार करवाने के निर्देश दिए।
 
गौरतलब है कि दलजीत के परिवार का कहना था कि उसकी मौत नशे के कारण हुई है। परिवार दलजीत के शव को  परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में चल रहे प्रदर्शन में लेकर जाने की तैयारी थी। लेकिन इसी बीच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद दूसरे पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!