Weather Update: जानें पंजाब में कैसा रहेगा मौसम! बारिश को लेकर बड़ी अपडेट

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Nov, 2026 08:19 PM

weather update find out what the weather will be like in punjab

पंजाब में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

पंजाब डैस्क : पंजाब में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जानकारी अनुसार दक्षिण भारत के कई राज्यों में जहां बारिश और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है, वहीं उत्तर भारत में मौसम फिलहाल राहत देने वाला है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना कम है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 5 नवंबर को पंजाब और हरियाणा में किसी बड़े मौसमी बदलाव का अलर्ट नहीं है। दोनों राज्यों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। सुबह हल्की ठंड और दिन में सामान्य मौसम बना रह सकता है।

दिल्ली-NCR में भी सुबह हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहने और धूप निकलने की उम्मीद है। दूसरी ओर, दक्षिण भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है तथा कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। कुल मिलाकर उत्तर भारत में फिलहाल बारिश से राहत रहेगी, जबकि दक्षिण भारत के राज्यों को मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!