Chandigarh: 9 नवंबर को छुट्टी का ऐलान, नोटिफिकेशन जारी

Edited By Vatika,Updated: 06 Nov, 2026 01:12 PM

chandigarh holiday announced for november 9 notification issued

चंडीगढ़ प्रशासन ने गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के मद्देनजर 9 नवंबर (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश

चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रशासन ने गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के मद्देनजर 9 नवंबर (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़ की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। प्रशासन के इस फैसले के तहत चंडीगढ़ के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी।

गौरतलब है कि वर्ष 2026 के छुट्टियों के कैलेंडर में पहले 9 नवंबर को प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holiday) के रूप में शामिल किया गया था, लेकिन अब इसे सार्वजनिक अवकाश में बदल दिया गया है। प्रशासन ने 30 दिसंबर 2025 को जारी छुट्टियों के कैलेंडर में संशोधन करते हुए यह फैसला लिया है। इस संबंध में अधिसूचना की प्रतियां केंद्र सरकार के साथ-साथ सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को भी भेज दी गई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!