Edited By Vatika,Updated: 29 Oct, 2026 03:23 PM

पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की गई है।
चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज (29 अक्टूबर) से मौसम में बदलाव आ सकता है। विभाग के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। विभाग ने इन दो दिनों के लिए पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में गरज-चमक और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। 31 अक्टूबर से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है।
इसके अलावा, पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश और जम्मू के आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ ही मध्य क्षोभमंडल में एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ भी पूरी तरह सक्रिय है। इन दोहरी मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से बारिश, बिजली चमकने और तेज आंधी चलने की संभावना बनी हुई है।
गौरतलब है कि बुधवार के मुकाबले पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था।