पंजाब में AAP को झटका!  पूर्व यूथ पदाधिकारी समेत कई हस्तियों ने थामा कमल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Oct, 2026 07:30 PM

setback for aap in punjab several prominent figures

भारतीय जनता पार्टी को लुधियाना में उस समय और मजबूती मिली, जब पंजाबी संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने वाले बापू बलकौर सिंह चादरे वाले (पूर्व ईटीओ), आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के पूर्व संयुक्त सचिव कमलदीप सिंह घूरा तथा विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक...

लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी को लुधियाना में उस समय और मजबूती मिली, जब पंजाबी संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने वाले बापू बलकौर सिंह चादरे वाले (पूर्व ईटीओ), आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के पूर्व संयुक्त सचिव कमलदीप सिंह घूरा तथा विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

भाजपा में शामिल होने वाली अन्य प्रमुख हस्तियों में गांधी नगर मार्केट, लुधियाना के उपाध्यक्ष अनुज बहल, यूनाइटेड हिंदू के जिला अध्यक्ष कुनाल, फॉर्च्यून सिटी के उपाध्यक्ष अशोक खट्टर, रितिक चावला, करण खन्ना और कंवलप्रीत सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अनिल सरीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव सिंह देबी, प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य जीवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल और जतिंदर मित्तल भी उपस्थित रहे।

भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास
इस अवसर पर पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं और युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों, विशेषकर युवाओं का भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास पार्टी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों और पंजाब की तरक्की के संकल्प से जुड़ने के लिए विभिन्न वर्गों के लोग आगे आ रहे हैं।
श्री ढिल्लों ने कहा कि बापू बलकौर सिंह चादरे वाले जैसी हस्तियों का पार्टी से जुड़ना विशेष महत्व रखता है, क्योंकि पंजाबी संस्कृति, विरासत और पारंपरिक पहनावे को संरक्षित करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब की समृद्ध विरासत को संजोने के साथ-साथ राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना भाजपा की प्रतिबद्धता है।

पंजाब के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी
प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले प्रत्येक साथी को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सभी को साथ लेकर चला जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की बेहतरी, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और राज्य की तरक्की के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए साथियों के पार्टी से जुड़ने से लुधियाना सहित पूरे पंजाब में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा सभी मिलकर पंजाब को तरक्की के रास्ते पर आगे ले जाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार में लगातार हो रही वृद्धि इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि इस बार पंजाब के लोग राज्य के वास्तविक विकास, अमन-शांति और खुशहाली के लिए पंजाब में डबल इंजन सरकार बनाकर ही दम लेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!