Edited By Urmila,Updated: 13 Oct, 2026 12:41 PM

सैक्टर-32 स्थित ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक पर चोरों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए वारदात को अंजाम दिया।
लुधियाना (राम): सैक्टर-32 स्थित ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक पर चोरों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए वारदात को अंजाम दिया। ट्रैक की दीवार टूटी होने का फायदा उठाकर चोर वहां लगाए गए सभी कैमरे चोरी कर ले गए। कैमरे गायब होने के कारण ट्रैक पर ड्राइविंग टैस्ट की प्रक्रिया प्रभावित हुई और कामकाज ठप्प हो गया। इसके चलते टैस्ट देने के लिए पहुंचे आवेदकों को बैरंग लौटना पड़ा। ऐसे में निर्धारित समय पर टैस्ट देने पहुंचे आवेदकों का काम नहीं हो पाया और उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
पहले भी हो चुकी हैं चोरी की कई वारदातें
सैक्टर-32 ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पाया है। लगातार हो रही चोरियों ने ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here