Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Oct, 2026 07:08 PM

जिले के गांव ढड्डा में बच्चे की जन्मदिन पार्टी के दौरान गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और फोटोग्राफर घायल हो गए। घटना के बाद पार्टी में अफरा-तफरी मच गई।
जालंधर: जिले के गांव ढड्डा में बच्चे की जन्मदिन पार्टी के दौरान गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और फोटोग्राफर घायल हो गए। घटना के बाद पार्टी में अफरा-तफरी मच गई।
मृतका की पहचान 42 वर्षीय अमनदीप कौर निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पतारा की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया।
मौके पर पहुंचे थाना पतारा के एसएचओ नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पार्टी के दौरान गोली चलने की घटना किन परिस्थितियों में हुई।

