नवरात्रि में हिमाचल के शक्तिपीठों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बदला दर्शन का समय

Edited By Kamini,Updated: 14 Oct, 2026 05:52 PM

darshan timings changed at shaktipeeths

हिमाचल में शक्तिपीठों के दर्शन करने जाने वाले लोगों के लिए खास खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : हिमाचल में शक्तिपीठों के दर्शन करने जाने वाले लोगों के लिए खास खबर सामने आई है। नवरात्रों में  शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शक्तिपीठों के खुलने का समय बदल गया है। दरअसल, नवरात्रों की शुरूआत में ही 6 प्रमुख मंदिरों में एक लाख  65 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान शक्तिपीठों के साथ-साथ माता के दूसरे मंदिरों में सुबह से शाम तक भारी भीड़ देखने को मिली  रही। इसी के चलते शक्तिपीठों सहित अन्य मंदिरों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है। 

PunjabKesari

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों में दर्शन का समय बदला गया।

  • श्री नैना देवी मंदिर के कपाट रात 3 बजे से खुल रहे हैं जहां रात 11:30 बजे तक दर्शन जारी रहेंगे।
  • मां चिंतपूर्णी मंदिर में सुबह 4 बजे से दर्शन शुरू।
  • मां ज्वालाजी, मां बज्रेश्वरी देवी और मां चामुंडा देवी मंदिर में सुबह 5 बजे से दर्शन।

PunjabKesari

5 शक्तिपीठों में 1,200 से अधिक जवान संभाल रहे सुरक्षा

नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रदेश के 5 प्रमुख शक्तिपीठों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इन मंदिरों में पुलिस और होमगार्ड के 1,200 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। आपको बता दें कि, नवरात्रों में हिमाचल के अलावा पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू और दिल्ली से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। इस दौरान मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। शक्तिपीठों के अलावा शिमला के कालीबाड़ी, तारादेवी और मां हाटेश्वरी मंदिर तथा सोलन के मां शूलिनी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!