Edited By Kamini,Updated: 14 Oct, 2026 10:35 AM

चंदर नगर अंडर ब्रिज पर मंगलवार को फिर से हादसा हो गया। अंडर ब्रिज से निकल रहा ट्रक फिर से गार्डर से टकरा गया जिसके कारण गार्डर नीचे आ गिरा जिसकी चपेट में आकर एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई।
जालंधर (वरुण): चंदर नगर अंडर ब्रिज पर मंगलवार को फिर से हादसा हो गया। अंडर ब्रिज से निकल रहा ट्रक फिर से गार्डर से टकरा गया जिसके कारण गार्डर नीचे आ गिरा जिसकी चपेट में आकर एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला की इस हादसे में दोनों टांगे टूट गई जिसे आनन फानन में अस्पताल दाखिल करवाया गया।
स्टेट लैवल ट्रैफिक एंड रोड़ सेफ्टी एडवाइजरी कमेटी के सदस्य विनोद अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम से यह बार्डर बड़े वाहन न क्रॉस करें, इस लिए लगा रखें हैं लेकिन गार्डर के उपर न ही रिफ्लेक्टर लगा रखे हैं और न ही वहां पर कोई लाइट का प्रबंध है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं लेकिन सुधार करने की जगह दोबारा से उसी जगह पर गार्डर फिट कर दिया जाता है जिसके कारण हादसे होते रहते हैं।
विनोद अग्रवाल ने कहा कि कुछ समय बाद धूंध पड़नी शुरू हो जाएगी जिससे और भी हादसों का खतरा बना रहेगा, ऐसे में नगर निगम को या तो वहां रिफ्लैक्टर लगाने चाहिए या फिर लाइट का प्रबंध करना चाहिए। उन्होंने कहाव कि इस हादसे में राहगीर महिला को गंभीर चोंटे आ गई। अगर उसकी जान चली जाती तो कौन जिम्मेदारी उठाता।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here