Edited By Kamini,Updated: 09 Oct, 2026 04:52 PM

सिविल अस्पताल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसके बाद अस्पताल के दावों की पोल खुलती हुई दिखाई दी।
जालंधर (सोनू): सिविल अस्पताल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसके बाद अस्पताल के दावों की पोल खुलती हुई दिखाई दी। दरअसल, नकोदर रोड पर स्थित मरीज को छोड़कर जा रही एंबुलेंस का पिछला दरवाजा देखकर सब हैरान रह गए। या फिर यूं कहे कि ये एंबुलेंस का दरवाजा राम भरोसे है। क्योंकि दरवाजे को पट्टी से बांधा हुआ है। ऐसे में चलती एबुलेंस से मरीज सड़क पर भी गिर सकता है और कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है।
इसी मामले को लेकर जब एबुलेंस चालक सतनाम से बात की गई तो उसने माना कि दरवाजा खराब हो गया है और वह मरीज को छोड़कर ही आ रहा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि एंबुलेंस के खराब दरवाजे के साथ मरीज की जान को जोखिम में डालकर एबुलेंस चालक उसे अस्पताल लेकर गया। पहले तो चालक ने कहा कि, दरवाजा काफी समय से खराब है, फिर उसने बयान बदलते हुए कहा कि कल ही खराब हुआ है। जब एबुलेंस चालक से कहा कि, उसने खराब होने पर शिकायत की तो उसने कैमरा बंद करने के लिए कहा। इसके बाद चालक कहा उसने सीटीसी में एबुलेंस की खराबी को लेकर शिकायत दे दी है। क्या इस लापरवाही को लेकर सेहत विभाग की ओर से कोई एक्शन लिया जाएगा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here