Punjab Bandh : 15 अक्तूबर को सुबह 6 से शाम 5 बजे तक क्या-क्या रहेगा बंद, जानें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Oct, 2026 08:24 PM

punjab bandh what will remain closed from 6 am to 5 pm

परविंद्र झोटा हत्याकांड के विरोध में जो कल 15 अक्तूबर को पंजाब बंद का ऐलान किया गया है, उसके तहत सभी एमरजैंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब कुछ बंद रखा जाएगा। कमेटी के अनुसार, सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा, जिसमें इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी...

पंजाब: परविंद्र झोटा हत्याकांड के विरोध में जो कल 15 अक्तूबर को पंजाब बंद का ऐलान किया गया है, उसके तहत सभी एमरजैंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब कुछ बंद रखा जाएगा। कमेटी के अनुसार, सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा, जिसमें इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी गतिविधियां बंद रखने की अपील की गई है। स्कूल और कॉलेज भी बंद रखने का ऐलान किया गया है। कमेटी ने सभी सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों और अन्य संस्थाओं से पंजाब बंद में साथ देने की अपील की है। कमेटी ने कहा कि बंद शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा।

मृतक के पिता ने सरकार पर उठाए सवाल

परमिंद्र झोटा के पिता ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार एफआईआर के नाम पर ड्रामा कर रही है। उन्होंने मांग की कि एफआईआर में ड्रग इंस्पेक्टर और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के नाम भी दर्ज किए जाएं। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की।
 
कमेटी ने कहा कि पंजाब बंद शांतिपूर्ण रहेगा। अगर कोई नौजवान हुल्लड़बाजी करता है, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। कमेटी ने लोगों से बंद को सफल बनाने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!