पिता की नशे की लत से परेशान बेटी उठाने जा रही थी खौफनाक कदम, पुलिस बनी फरिश्ता

Edited By Urmila,Updated: 06 Oct, 2026 10:24 AM

girl takes drastic step in bathinda

पी.सी.आर. ईको-7 के ए.एस.आई. राजिंदर सिंह और हैड कांस्टेबल गुरतेज सिंह गुरु ने गत देर रात करीब 12 बजे गश्त के दौरान 12 वर्षीय बच्ची को नहर में छलांग लगाने से बचा लिया।

बठिंडा (सुखविंद्र): पी.सी.आर. ईको-7 के ए.एस.आई. राजिंदर सिंह और हैड कांस्टेबल गुरतेज सिंह गुरु ने गत देर रात करीब 12 बजे गश्त के दौरान 12 वर्षीय बच्ची को नहर में छलांग लगाने से बचा लिया, जो पिता की नशे की लत से परेशान होकर नहर में कूदने जा रही थी। पी.सी.आर. टीम ने डरी और सहमी बच्ची से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सिमरन निवासी जोगी नगर बताया। बच्ची ने बताया कि उसका पिता नशे का आदी है और उसकी मां पिता से परेशान होकर घर छोड़कर चली गई है। पिता उसे और उसके भाई को भी परेशान करता रहता है। इसी कारण वह अपने चाचा पिंटू कुमार और दादी दया रानी के पास रहती है, जो उसके पिता से अलग रहते हैं।

गत रात पिता ने अधिक नशा कर उसे काफी परेशान किया जिस कारण उसने नहर में छलांग लगाकर अपनी जान देने का मन बना लिया। पुलिस ने मौके से गुजर रहे परसराम नगर निवासी अमनदीप सिंह और विकास कुमार की भी मदद ली। इसके बाद बच्ची को सरकारी वाहन में बैठाकर उसके चाचा और दादी के पास सुरक्षित पहुंचा दिया। पुलिस ने दोनों को बच्ची की स्थिति और पिता द्वारा उसे परेशान करने के बारे में जानकारी दी। बच्ची के चाचा और दादी ने उसकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। उन्होंने पुलिस को भरोसा दिलाया कि आगे से बच्ची और उसके भाई का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!