Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Oct, 2026 08:27 PM

पंजाब के तरनतारन में पुलिस विभाग के एक ASI की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान इकबाल सिंह के रूप में हुई है, जो फिरोजपुर पुलिस में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
तरनतारन: पंजाब के तरनतारन में पुलिस विभाग के एक ASI की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान इकबाल सिंह के रूप में हुई है, जो फिरोजपुर पुलिस में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वारदात से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल, हत्या के पीछे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।