Punjab की 4 ग्राम पंचायतों का बड़ा फैसला, प्रवासियों को जमीन-प्रॉपर्टी देने पर रोक

Edited By Kamini,Updated: 05 Oct, 2026 01:31 PM

gram panchayats decision in punjab

पंजाब के गांव की पंचायत द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है।

बाबा बकाला साहिब (अठोला): पंजाब के गांव की पंचायत द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार, सब-डिवीजन बाबा बकाला साहिब के गांव सठियाला की 4 ग्राम पंचायतों ने गांवों में रह रहे प्रवासियों को जमीन या दूसरी प्रॉपर्टी न देने का फैसला किया है। ग्राम पंचायत सठियाला के सरपंच चरणजीत सिंह भट्टी, ग्राम पंचायत गुरु तेग बहादुर नगर के सरपंच दलबीर सिंह बल, ग्राम पंचायत बुध सिंह नगर के सरपंच जसबीर सिंह डिम्पा और ग्राम पंचायत नानकसर नगर के प्रधान सरपंच गुरजिंदर सिंह गिंदा ने नंबरदारों, पंचों, सरपंचों और बीएलओ से अपील की है कि वे प्रवासियों का वेरिफिकेशन न करें और गांव में वोट न बनाएं।

पंचायतों ने कहा कि गांवों में प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों पर गांव की स्थानीय जरूरतों, कानूनी नियमों और पंचायत मैनेजमेंट को ध्यान में रखकर विचार किया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायतों द्वारा लिए गए फैसले का मकसद गांवों के मैनेजमेंट और स्थानीय हितों को ध्यान में रखना है। इस मौके पर पंचायत मेंबर और गांव के लोग सरबजीत सिंह बल, हरपाल सिंह और प्रभजीत सिंह घुग्गा ने कहा कि पंचायत द्वारा लिया गया यह फैसला शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए एक सराहनीय कदम है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!