पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Oct, 2026 07:22 PM

cbi probe intensifies in punjab after osd rajbir ghumman six others to be ques

पंजाब में चल रही करप्शन केस की जांच में CBI ने एक्शन मोड में दिख रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब सी.एम. के ओ.एस.डी. राजबीर घुम्मन से गत दिवस हुई पूछताछ के बाद जांच में शामिल 6 अन्य लोगों को भी सी.बी.आई. ने समन जारी कर दिए हैं तथा उन्हें पूछताछ के...

पंजाब डैस्क : पंजाब में चल रही करप्शन केस की जांच में CBI ने एक्शन मोड में दिख रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब सी.एम. के ओ.एस.डी. राजबीर घुम्मन से गत दिवस हुई पूछताछ के बाद जांच में शामिल 6 अन्य लोगों को भी सी.बी.आई. ने समन जारी कर दिए हैं तथा उन्हें रविवार यानी कल पूछताछ के लिए बुलाया है। इनमें नितिन गोहल और जतिन गोहल के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा बीर दविंद्र सिंह समेत मामले में शामिल अन्य लोगों को भी समन जारी कर CBI कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सभी को रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले गत दिवस राजबीर घुम्मन से पूछताछ की गई थी, जिसमें उनसे करीब 40 सवाल पूछे गए थे। और अब उन्हें सोमवार को दोबारा पूछताछ के लिए तलब किया गया है। वहीं अब FIR में नामजद सभी आरोपियों को रविवार को CBI के सामने पेश होने के लिए समन भेजे गए हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि रविवार को कौन-कौन पूछताछ के लिए CBI कार्यालय पहुंचता है और जांच में आगे क्या सामने आता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!