Edited By Urmila,Updated: 17 Oct, 2026 01:34 PM

सी.एम. मान के OSD राजबीर घुम्मन से पूछताछ के बाद खबर है कि सी.बी.आई. ने अब उनके करीबी लोगों को समन भेजा है।
चंडीगढ़: सी.एम. मान के OSD राजबीर घुम्मन से पूछताछ के बाद खबर है कि सी.बी.आई. ने अब उनके करीबी लोगों को समन भेजा है। पता चला है कि सी.बी.आई. ने नितिन गोहल, जितिन गोहल और बीर दविंदर सिंह को कल यानी रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों का कहना है कि ये तीनों लोग रविवार को सी.बी.आई. के सामने पेश हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि सी.बी.आई. ने इन्हें पहले भी समन जारी किया था लेकिन ये पेश नहीं हुए। कल ये पहली बार सी.बी.आई. के सामने पेश होंगे।
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर 5 अक्टूबर को सी.बी.आई. ने राजबीर सिंह घुम्मन के अलावा नितिन गोहल, जितिन गोहल उर्फ राजा, रोमी राजा महाजन, बीर दविंदर, आर.एस. नागरा और अज्ञात सरकारी/प्राइवेट अधिकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। हाई कोर्ट ने सी.बी.आई. को जांच पूरी करने के लिए दो महीने का समय दिया है। एफ.आई.आर. में अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग, पॉलिसी फैसलों में दखल, टेंडर और आर्म्स लाइसेंस आदि में कथित भ्रष्टाचार का आरोप है।
शुक्रवार को पेश हुए राजबीर घुम्मन
शुक्रवार को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सी.बी.आई.) ने राजबीर सिंह घुम्मन से करीब साढ़े छह घंटे पूछताछ की। राजबीर घुमन दोपहर करीब 3 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 30 में सी.बी.आई. ऑफिस पहुंचे और लंबी पूछताछ के बाद रात 8:45 बजे ऑफिस से बाहर निकले। घुम्मन अब सोमवार को फिर सी.बी.आई. के सामने पेश होंगे। पूछताछ पूरी होने के बाद राजबीर घुमन ने मीडिया को बताया कि सी.बी.आई. ने 40 सवाल पूछे, जिनके उन्होंने संतोषजनक जवाब दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री को बदनाम करने की चाल है क्योंकि आप सरकार वापस सत्ता में आ रही है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही क्लीन चिट लेकर सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी उन्हें जितनी बार बुलाएगी, वह उतनी बार पेश होंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here