Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Oct, 2026 07:13 PM

चंडीगढ़ में सी.एम.आफिस व आम आदमी पार्टी के कैंप ऑफिस में CBI की रेड पर कांग्रेसी नेता सुखपाल खैहरा का बयान सामने आया है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर कहा कि CBI ने सी.एम. कैंप ऑफिस की तलाशी ली जा रही है और यह...
पंजाब डैस्क : चंडीगढ़ में सी.एम.आफिस व आम आदमी पार्टी के कैंप ऑफिस में CBI की रेड पर कांग्रेसी नेता सुखपाल खैहरा का बयान सामने आया है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर कहा कि CBI ने सी.एम. कैंप ऑफिस की तलाशी ली जा रही है और यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन से जुड़ी जांच को लेकर की जा रही है। खैहरा ने टवीट के अंत में लिखा है "सब फड़े जाणगे, सब फड़े जाणगे"!
खैहरा ने अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अगर वे ईमानदार हैं तो OSD राजबीर घुम्मन के खिलाफ CBI जांच से क्यों बच रहे हैं।
यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद गरमाया है, जिसमें ED की ओर से पंजाब पुलिस को भेजे गए पत्रों में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच CBI को सौंपने का निर्देश दिया गया था। हाईकोर्ट ने CBI को केस दर्ज कर दो महीने में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।
