Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Oct, 2026 05:17 PM

चंडीगढ़ में ठेकेदार के बिल पास करने के बदले रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कार्रवाई करते हुए नगर निगम के एक सैनिटरी इंस्पेक्टर को कथित तौर पर 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में ठेकेदार के बिल पास करने के बदले रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कार्रवाई करते हुए नगर निगम के एक सैनिटरी इंस्पेक्टर को कथित तौर पर 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने ठेकेदार की फर्म के लंबित बिलों को पास करने और भविष्य में बिलों की क्लीयरेंस में परेशानी न डालने के बदले 14 लाख रुपए की मांग की थी।
CBI के अनुसार, नगर निगम के साथ काम करने वाले एक ठेकेदार ने शिकायत दी थी कि उसकी फर्म के कई बिल लंबे समय से लंबित हैं। आरोप है कि सैनिटरी इंस्पेक्टर ने बिलों की प्रक्रिया पूरी करने और भविष्य के बिलों को बिना रुकावट क्लीयर करने के बदले रिश्वत मांगी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि पैसे नहीं देने पर बिल रोकने और फर्म का टेंडर रद्द करवाने की धमकी दी गई थी।
शिकायत मिलने के बाद CBI ने मामले की जांच की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।