OSD के घर के बाहर फूल बरसाने का मामला गरमाया, संगरूर पुलिस ने 2 को हिरासत में लिया

Edited By Kamini,Updated: 07 Oct, 2026 11:51 AM

incident of showering flowers outside osd residence

पंजाब में CBI जांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, संगरूर पुलिस ने मुख्यमंत्री के OSD राजबीर घुम्मन के घर के बाहर हुए एक मामले में आज 2 लोगों को हिरासत में लिया है।

पंजाब डेस्क:  पंजाब में CBI जांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, संगरूर पुलिस ने मुख्यमंत्री के OSD राजबीर घुम्मन के घर के बाहर हुए एक मामले में आज 2 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कल घराचों में CM के OSD के घर के बाहर फूल बरसाने और ढोल बजाने की घटना के सिलसिले में की गई है।

आपको बता दें कि, गत दिन मंगलवार को  CBI ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप आफिस में रेड की। इसके साथ  मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में 8 जगहों पर टीम ने जांच की। ये भी बता दें कि ये कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने की। मामला सरकारी अधिकारियों की पोस्टिंग-तबादलों, सरकारी फाइलों, लाइसेंस और अन्य मामलों में कथित हस्तक्षेप से जुड़ा है। CBI की जांच अभी जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!