संगरूर में 8 मनरेगा मजदूरों की मौत पर आयोग का एक्शन, तलब की रिपोर्ट

Edited By Kamini,Updated: 22 Oct, 2026 04:24 PM

commission took action in the sangrur accident

पंजाब स्टेट और चंडीगढ़ ह्यूमन राइट्स कमीशन ने संगरूर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 8 मनरेगा मजदूरों की मौत का कड़ा नोटिस लिया है।

चंडीगढ़ (मनप्रीत): पंजाब स्टेट और चंडीगढ़ ह्यूमन राइट्स कमीशन ने संगरूर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 8 मनरेगा मजदूरों की मौत का कड़ा नोटिस लिया है। कमीशन के मेंबर जस्टिस गुरबीर सिंह और जतिंदर सिंह शांति की बेंच ने खुद एक्शन लेते हुए SSP संगरूर से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। शिकायत पर सुनवाई करते हुए कमीशन ने SSP को अगली सुनवाई से एक हफ़्ते पहले रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही DC संगरूर से यह भी पूछा है कि जब मनरेगा मजदूर सड़क पर तैनात थे, तो उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए थे या नहीं। गौरतलब है कि अलीशेर गांव के मनरेगा मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। एक्सीडेंट में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। घायलों का संगरूर के सिविल हॉस्पिटल के साथ-साथ पटियाला और लहरागागा के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी ड्राइवर परगट सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जो गांव रायधराना का रहने वाला है। गांववालों का आरोप था कि हादसे के बाद एंबुलेंस का इंतजार करने की वजह से घायलों को समय पर मदद नहीं मिल पाई। कमीशन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई 20 नवंबर को होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!