अमृतसर में मां-बेटे की हत्या का मामला, फरार चल रही बहू इस शहर से गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Oct, 2026 09:59 PM

major breakthrough in the amritsar mother son murder case

अमृतसर के रामनगर में पति और सास की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी मनीषा को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सास द्वारा बेटे की दूसरी शादी करवाने की बात कहने से मनीषा नाराज थी।

अमृतसर: अमृतसर के रामनगर में पति और सास की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी मनीषा को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सास द्वारा बेटे की दूसरी शादी करवाने की बात कहने से मनीषा नाराज थी। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद पति गौरव कुमार और सास रितू की हत्या किए जाने का आरोप है।
मामला अमृतसर के रामनगर की गली नंबर 4 का है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

18 अक्टूबर को घर से मिले थे मां-बेटे के शव

18 अक्टूबर को थाना सदर के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को सूचना मिली कि एक घर से काफी बदबू आ रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोलकर जांच की तो अंदर दो लोगों के शव मिले। मृतकों की पहचान गौरव कुमार और उसकी मां रितू के रूप में हुई। मामले की जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को गौरव की पत्नी मनीषा की कथित भूमिका का पता चला। इसके बाद उसकी तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गईं और आखिरकार उसे अंबाला से गिरफ्तार कर लिया गया।
 
हत्या के बाद फरार हुई थी आरोपी

दोनों शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मनीषा की तलाश की। उसे हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस रिमांड के दौरान वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!