अमृतसर में Firing, दुकानदार का 19 वर्षीय बेटा घायल; आरोपी फरार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Oct, 2026 10:03 PM

firing in amritsar 19 year old son of a shopkeeper injured

पंजाब के अमृतसर में गाड़ी की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। जंडियाला गुरु के नजदीक गांव गहरी मंडी में हुई इस घटना के दौरान चार फायर किए जाने की जानकारी सामने आई है। गोली लगने से एक दुकानदार का 19 वर्षीय बेटा घायल हो गया, जबकि...

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में गाड़ी की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। जंडियाला गुरु के नजदीक गांव गहरी मंडी में हुई इस घटना के दौरान चार फायर किए जाने की जानकारी सामने आई है। गोली लगने से एक दुकानदार का 19 वर्षीय बेटा घायल हो गया, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, गांव गहरी मंडी में एक दुकानदार की कार सवार के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी की टक्कर के बाद शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी।

फायरिंग के दौरान दुकानदार सरबजीत का बेटा जोबन सिंह (19) गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके पैर से आर-पार हो गई। घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल मानावाला में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही जंडियाला गुरु थाने के प्रभारी हरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विवाद की वजह, फायरिंग की परिस्थितियों और फरार आरोपी के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!