Jalandhar :24 अक्तूबर को शोभायात्रा के चलते ये रास्ते रहेंगे बंद, शहर का ट्रैफिक डायवर्ट

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Oct, 2026 07:34 PM

jalandhar these city routes will remain closed on october 24

महर्षि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट जारी कर दिया है। इस ट्रैफिक रूट में पुलिस ने शहर के कई रास्ते डायवर्ट किए हैं। इस महर्षि भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाश उत्सव 26 अक्तूबर 2026 को है, जिसके चलते 24 अक्तूबर को शहर में...

जालंधर: महर्षि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट जारी कर दिया है। इस ट्रैफिक रूट में पुलिस ने शहर के कई रास्ते डायवर्ट किए हैं। इस महर्षि भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाश उत्सव 26 अक्तूबर 2026 को है, जिसके चलते 24 अक्तूबर को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने लोगों की सहूलित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्रबंधों संबंधी रूट प्लान तैयार किया है।    

शोभायात्रा का रूट

जारी हुए रूट प्लान के अनुसार शोभायात्रा महर्षि भगवान वाल्मीकि जी के प्राचीन मंदिर अली मोहल्ला से शुरू होगी। इसके मुख्य रूट बस्ती अड्डा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, पीएनबी चौक, लव कुश चौक (मिलाप चौक), शहीद भगत सिंह चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक,  टांडा चौक, माई हीरा गेट, सर्कूलर रोड, सब्जी मंडी चौक और पटेल चौक से होते हुए कई प्रमुख स्थानों से वापस बस्ती अड्डा भगवान वाल्मीकि जी के प्राचीन मंदिर अली मोहल्ला में सम्पन्न होगी।

ट्रैफिक डायवर्ट किए गए प्वाइंट

शोभायात्रा में भारी गिनती में श्रद्धालु शामिल होने का अनुमान है जिसके चलते यातायात व्यवस्था को चलाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक रूट डायवर्ट किए हैं। वर्कशाप चौक, पटेल चौक, कपूरथला चौक, चिक-चिक चौक, फुटबाल, दोमोरिया पुल, प्रताप बाग चौक, जीपीओ चौक, दोआबा चौक, रेलवे क्रासिंग अड्डा टांडा, रेलवे क्रासिंग अड्डा होशियारपुर, सकाईलार्क चौक, नामदेव चौक और डॉ. बी.आर अम्बेदकर चौक आदि डायवर्ट किए गए।

शोभायात्रा के रुट पर सुबह 9 बजे से लेकर रात 10 बजे तक आम वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने आम लोगों से अपील की है कि,  शोभायात्रा के रूट पर कोई भी वाहन लेकर न आए ताकि व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने लोगों से  सहयोग देने की अपील की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!