Jalandhar में झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन! भगत सिंह कॉलोनी में 3 दिन का अल्टीमेटम

Edited By Vatika,Updated: 22 Oct, 2026 09:48 AM

jalandhar municipal corporation

एशियन हॉकी चैंपियनशिप को देखते हुए नगर निगम ने शहर में अवैध कब्जे हटाने की मुहिम तेज कर दी है

जालंधर (खुराना): एशियन हॉकी चैंपियनशिप को देखते हुए नगर निगम ने शहर में अवैध कब्जे हटाने की मुहिम तेज कर दी है। इसी के तहत नगर निगम ने भगत सिंह कॉलोनी में बनी झुग्गियों को हटाने के लिए लोगों को 3 दिन का समय दिया है। बुधवार को नगर निगम की तहबाजारी ब्रांच के सुपरिंटैंडैंट कुलविंदर सिंह नागरा की अगुवाई में इलाके में अनाउंसमेंट करवाकर झुग्गियां हटाने की हिदायत दी गई।

नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल मची हुई है। बताया जा रहा है कि झुग्गियों के संबंध में कई लोगों ने शिकायतें की थीं, जिसके बाद निगम ने यह कदम उठाया है। भगत सिंह कॉलोनी के पास बनी झुग्गियों को हटाने के लिए की गई इस अनाउंसमैंट को काफी अहम माना जा रहा है। इसके अलावा तहबाजारी ब्रांच की ओर से मकसूदां के सामने बनी झुग्गियों और डी.ए.वी. कॉलेज के पुल के नीचे रेलवे लाइनों के पास बनी झुग्गियों को हटाने के लिए भी अनाउंसमेंट करवाई गई। निगम की ओर से इन जगहों पर भी लोगों को झुग्गियां हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम की टीम ने बुधवार को गुलाब देवी रोड पर कार्रवाई करते हुए कई पक्के कब्जे हटाए। निगम कमिश्नर के निर्देशों पर रेहड़ी लगाने वालों को भी हिदायत दी गई है कि वे एशियन हॉकी चैंपियनशिप को देखते हुए फुटपाथों पर कब्जा न करें और रेहड़ियां इस तरह लगाएं कि पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी न हो। नगर निगम का उद्देश्य शहर की सड़कों और फुटपाथों को कब्जों से मुक्त करवाना और एशियन हॉकी चैंपियनशिप के दौरान शहर की सुंदरता बनाए रखना है। आने वाले दिनों में भी अवैध कब्जों के खिलाफ यह अभियान जारी रहने की संभावना है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!